{"_id":"642d6a2b59771482fe0fe3b4","slug":"police-arrest-two-thieves-uncover-five-incidents-muzaffarnagar-news-c-14-1-180496-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस ने दो चोर दबोचे, पांच घटनाओं को खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस ने दो चोर दबोचे, पांच घटनाओं को खुलासा
विज्ञापन
- हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र का रहने वाला है एक आरोपी
- दोनों के कब्जे से 11 मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तारकर मोबाइल और नगदी चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा किया हैं। दोनों से 11 मोबाइल और चोरी की एक बाइक व तमंचा बरामद किया।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि गांव लकड़संधा में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास से शाहरुख उर्फ सारिक निवासी टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार और दीपक निवासी ग्राम सैद नंगला थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 11 मोबाइल, एक तमंचा, दो कारतूस, बिना नंबर की बाइक और 250 रुपये बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि कछौली निवासी रविंद्र और दिनेश के घर से 31 मार्च की रात तीन मोबाइल, पीनना निवासी संदीप सिंह, मोहित कुमार और विपिन के घर से तीन अप्रैल की रात दो मोबाइल, 400 रुपये चोरी किए थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जो मकान गांव से बाहर की तरफ बने होते हैं, उनसे मोबाइल आदि चोरी कर लेते हैं। बरामद बाइक भी ऐसे ही चोरी की है। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट उतार कर इंजन व चेसिस नंबर मिटा दिये थे। बरामद तमंचे को वह डराने और अपने बचाव के लिए रखते थे।