फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police are helpless in the case of robbery worth lakhs.

Muzaffarnagar News: लाखों की लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Mon, 08 Dec 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police are helpless in the case of robbery worth lakhs.
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में नाजिम अली के मकान में हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि घटना के खुलासे को लेकर एसओजी टीम, क्राइम टीम, सर्विलांस टीम समेत पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैंं। एसपी सिटी थाने में बैठक कर सभी टीमों से फीड बैक लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाजिम अली के मकान में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश लाखों रुपये की नकदी तथा जेवरात समेत 70 लाख रुपये से अधिक की लूट कर भाग गए थे। रविवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने थाने में दिनभर डेरा डाले रखा और टीम के साथ बैठक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज : पुलिस टीम नगर में प्रत्येक मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रविवार को दिनभर पुलिस टीम कैमरे देखने में लगी रही। पुलिस को कोई ऐसा क्लू नहीं मिल रहा है जिससे बदमाशों की पहचान कर उन तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाला की आवाज लगाकर खुलवाया था दरवाजा : नगर के लोगों का कहना है कि मकान में आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाकर लूट की घटना नगर में इससे पूर्व नहीं देखी गई है। तीन बदमाशों ने खाला कहकर आवाज लगाकर दरवाजा खुलवा कर लूट की। इतनी बड़ी लूट की घटना कर बैखौफ लुटेरे आसानी से थाने के बराबर से होते हुए भाग गए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब मोहल्ले में खूब चहलकदमी थी तथा लोगों का सड़क पर आवागमन था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अगले 48 घंटे में पुलिस को सफलता मिलने की पूरी उम्मीद हैै।ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed