फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police alert for elections and festivals, ITBP reached

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चुनाव और त्योहारों के लिए पुलिस सतर्क, आइटीबीपी पहुंची

Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police alert for elections and festivals, ITBP reached
- पुलिस अधिकारियों ने गण्यमान्य लोगों से जनपद में शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली। त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों का आना शुरू हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने थानों में बैठक कर गण्यमान्य लोगों से जनपद में शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा है। बृहस्पतिवार को आइटीबीपी की एक कंपनी ने पहुंच कर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डेरा डाल लिया है।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने तीन दिन पहले लोकसभा चुनाव व त्योहारों पर शांति बनाए रखने के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद सभी क्षेत्राधिकारियों ने थानों में बैठक लेना व क्षेत्र की भौगोलिक स्थित की जानकारी लेनी शुरू की है। सुरक्षा के लिए अधिकारियों से बाहरी फोर्स की मांग की है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड से आइटीबीपी की एक कंपनी शहर में पहुंच गई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि सुरक्षा के लिए बाहरी फोर्स व अर्द्ध सैनिक बल की कंपनी मंगाई गई है।
विज्ञापन

उधर, खतौली गैस गोदाम स्थित एक मदरसे में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम अपूर्वा यादव ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूवर्क संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। सीओ यतेंद्र नागर ने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखें। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें। जिससे कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की। बैठक में मुफ्ती मुजीम, कारी शहजाद, अभिषेक खटीक, विनोद, सोनू फरीदी, हाजी वसीम, शोएब, बिट्टू, प्रवेश कुरैशी, आस मोहम्मद, इकराम, सद्दाम, शफीक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed