{"_id":"5e3082ca8ebc3e4ae459d5cd","slug":"police-administration-alert-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt4660921150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
जिले में भारत बंद के लगाए गए पोस्टर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रस्तावित बंद को लेेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बुधवार को (आज) प्रस्तावित बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोशल मीडिया पर बंद को लेकर वायरल हुए मेसेज के बाद अफसरों ने शहर के साथ ही जिले में भी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
सीएए को लेकर गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। यदा-कदा सोशल मीडिया पर सीएए को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट भी सामने आ रहीं हैं, जिन पर पुलिस-प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर भी दर्ज करा रहा है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयासों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर बुधवार को (आज) बाजार बंद का आह्वान किए जाने के मेसेज प्रसारित होने लगे। चर्चा है कि एक वर्ग के लोगों को इस बाबत पर्चे भी वितरित किए गए, हालांकि फिलहाल कोई भी संगठन या संस्था बंद को लेकर सामने नहीं आया है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन ने बंद की अफवाह को लेकर एहतियाती कदम उठाते हुए बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जनपद में मौजूद पांच कंपनी पीएसी के साथ ही पुलिस लाइन के रिजर्व फोर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, चौराहों व मार्गों पर भी बुधवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर भारत बंद को लेकर अफवाह चल रही है, लेकिन कोई भी संगठन या व्यक्ति इसे लेकर सामने नहीं आया है। इसके बावजूद ऐहतियातन शहर व जिले में फोर्स को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। किसी भी व्यक्ति को किसी की दुकानें या प्रतिष्ठान जबरन बंद कराने नहीं दिया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।