फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police accused of negligence in murder case

लगातार दूसरी हत्या में सवालों के घेरे में खाकी

Tue, 16 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police accused of negligence in murder case
हत्याकांड में सवालों के घेरे में खाकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में पांच दिन के भीतर लगातार दूसरी हत्या और दोनों ही घटनाओं में सवालों के घेरे में जनपद पुलिस। शाहरुख हत्याकांड में चौकी बायवाला प्रभारी व हेड कांस्टेबल सस्पेंड हो गए हैं, जबकि मीरापुर दलपत चौकी प्रभारी की भूमिका जांच के दायरे में है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी युवक शाहरुख की हत्या में बायवाला चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह व हेडकांस्टेबल उम्मेद सिंह की भूमिका सवालों के घेरे में है। एसएसपी अभिषेक यादव ने चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर भूल सुधारने का प्रयास किया है, लेकिन मीरापुर दलपत निवासी किसान प्रवेश पुत्र रामे के परिजनों को अभी भी इसका इंतजार है । दरअसल, प्रवेश ने कुछ समय पूर्व गांव के ही दबंग से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसके एवज में उसने अपनी दो बीघा बेशकीमती जमीन बंधक रखी थी। पत्नी पिंकी का कहना है कि दबंग ने तीन साल के भीतर उक्त रकम दो लाख से बढ़ाकर 7.50 लाख करने के साथ ही जबरन जमीन पर भी कब्जा कर लिया। इसके बाद प्रवेश को धमकियां मिलने लगीं, जिसकी शिकायत वह लगातार पुलिस से करता रहा, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। लापरवाही का आलम यह कि हत्या से चंद घंटे पूर्व प्रवेश ने सीओ जानसठ शकील अहमद से मिलकर जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और अगली सुबह खेत में उसकी लाश मिली। तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पांच दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मीरापुर दलपत निवासी किसान की हत्या में कई और तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस लापरवाही नहीं पाई गई है। जांच जारी है और जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। वहीं, बायवाला चौकी प्रभारी व हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed