{"_id":"62f7bc08f8528c2f843a68b6","slug":"pm-modi-meets-players-including-wrestler-divya-kakran-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बर्मिंघम से लौटे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, मंगेतर के साथ पहुंचीं दिव्या काकरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बर्मिंघम से लौटे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, मंगेतर के साथ पहुंचीं दिव्या काकरान
Sat, 13 Aug 2022 08:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:28 PM IST
सार
पीएम मोदी ने शनिवार को खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में शामिल होकर लौटे खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि एथलीट देश के युवाओं को न केवल खेल में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने दिव्या काकरान को भी सराहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में खिलाड़ियों का अभिवादन किया। पुरबालियान की बेटी अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान अपने मंगेतर सचिन प्रताप के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई। दिव्या ने बताया कि प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को हमेशा की तरह हौसला दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे खिलाड़ियों की शानदार मेहनत के कारण देश एक प्रेरक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। इस प्रदर्शन से देश में युवाओं का नए खेलों के प्रति रुझान काफी बढ़ने वाला है। मुक्केबाजी, जूडो, कुश्ती में देश की बेटियों की उपलब्धियों को सराहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं मिला महिला का सिर, कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, देखकर सहम गए थे लोग
इस दौरान केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा कार्य और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक भी उपस्थित रहे।