फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players won medals in All India Karate Championship

Muzaffarnagar News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 19 Nov 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Players won medals in All India Karate Championship
-प्रतियोगिता में अगल-अलग राज्यों से आए 800 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जिले के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने मथुरा में चार स्वर्ण, चार रजत, पांच कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप ट्रेडिशनल शीतो काई फेडरेशन के तत्वावधान में 16 व 17 नवंबर को आठवीं रॉयल चेलेंज कप आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी के हाॅल में किया गया। अगल-अलग राज्यों व जिलों से आए चयनित 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में मुजफ्फरनगर से चयनित 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपने भार वर्ग में कराटे फाइट में स्वर्ण पदक जीतने वाले में काव्या, सिद्धांत, रुद्रान्श सिंह, अवि पाल रहे। वहीं रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सुखप्रीत, उदित कुमार, गौरवी, माही चौधरी शामिल है तथा मीनाक्षी, लवप्रीत, गुरप्रीत, केशव व दीपक सैनी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

काता खेल में सीनियर वर्ग में आदित्य, धनराज कौशिक ने स्वर्ण पदक, कैडेट रुद्रान्श ने रजत पदक व सब जूनियर वर्ग में सिद्धांत ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मुजफ्फरनगर से रेफरी के रूप में सेक्रेटरी जनरल शिहान राजेश कौशिक, जानसठ से सेंसेई निखिल आर्य ने रेफरी जज की भूमिका निभाई।
इसमें उत्तर प्रदेश एथलीट कमिसन मेम्बर सेंसेई आदित्य धनराज कौशिक टीम कोच रहे। अमित गुप्ता, वैकुंठ ने टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed