फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players selected in regional karate competition

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी

Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Players selected in regional karate competition
- डीएवी इंटर कॉलेज में तीनों जिलों के खिलाड़ी हुए शामिल
विज्ञापन

- सभी खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में मंडलीय कराटे बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 23 बालक और 33 बालिकाओं का चयन किया गया। ये सभी खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता अयोध्या में 18 से 21 सितंबर के बीच होगी।
मंडलीय बालक-बालिका कराटे प्रतियोगिता डीएवी इंटर कॉलेज में जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी एवं होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में आयोजित हुई। शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 33 बालिकाओं का चयन हुआ। बालक वर्ग में 23 खिलाड़ी चुने गए। इनमें सहारनपुर से आकाश, हर्षित, अंकुर, जनता इंटर कॉलेज हरसोली से सुभान चौधरी, नावेद, साबिर अली, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ से विदित कुमार, आर्यन, मोहम्मद, रोहिल, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज से दिव्यांशु, हर्षित गुप्ता, नैतिक, सनशाइन पुरकाजी से कृष्ण पाल, माज, अर्णव, उत्कर्ष, अर्हम, प्रिंस, अभिराज, डीएवी इंटर कॉलेज से देव, आस मोहम्मद, ओंमकार, स्टेपिंग स्टोन से अक्षत गोयल, एस इंटर कॉलेज से अनिकेत का चयन हुआ।
विज्ञापन

सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाहा, गयाप्रसाद प्रजापति, अशोक कुमार पटेल, प्रवेश कुमार, विकास कुमार शर्मा, प्रियंका शर्मा, रचना रावत, डॉ. सविता, अर्निका त्यागी, मधु यादव, मनोज बालियान, नीरज सैनी, नितिन कुमार आदि का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन, रोहिल व उदित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

(फोटो समाचार)
जानसठ। मुजफ्फरनगर डीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडल स्तरीय स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जानसठ डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र व निखिल कौशल कराटे क्लासेस के चयनित तीन होनहार खिलाड़ियों आर्यन, रोहिल व उदित ने अपने अपने भार वर्ग में हुई फाइट में राज्य स्तर के लिए अपनी जगह बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। रेफरी के रूप में सेंसेई निखिल आर्य व मनोज कुमार ने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed