फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players of Meerut division won seven medals in athletics

मेरठ मंडल के खिलाडिय़ों ने एथलेटिक्स में जीते सात पदक

Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players of Meerut division won seven medals in athletics
मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाला फेंक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते सात पदक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता में मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। मेजबान सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजीव कुमार बालियान ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मुरादाबाद के सोहेल ने प्रथम, बरेली के महेंद्र मौर्य ने द्वितीय और गोरखपुर के सूर्या प्रकाश यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गोरखपुर की पूनम निषाद प्रथम, आजमगढ़ की किरन वर्मा द्वितीय और सहारनपुर की शिवानी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सहारनपुर के पंकज प्रथम, कानपुर के अंकित द्वितीय व आगरा के गौरव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में लखनऊ की मारिवा परवीन प्रथम, अयोध्या की स्वीटी द्वितीय व मेरठ की खुशी चड्ढ़ा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मेरठ के अवनीश ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय और गोरखपुर के प्रवीण ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मेरठ की रूपल प्रथम, लखनऊ की खुशीा द्वितीय और देवी पाटन मंडल की अर्चना दुबे तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की लंबी कूद में मेरठ के रजत प्रथम, आगरा के कृष्णा चौधरी ने द्वितीय और गोरखपुर के रेशमराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मुरादाबाद की सोनिया प्रथम, हिमांशी द्वितीय और अलीगढ़ की पूजा तीसरे स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में मेरठ की विधि प्रथम, प्रयागराज की भावना द्वितीय और मिर्जापुर की अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मेरठ के लक्की ने प्रथम, प्रयागराज के सिद्धार्थ ने द्वितीय और अयोध्या के देवेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जोश के साथ हुआ उद्घाटन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जोश के साथ खेलों का उद्घाटन हुआ। सीओ सिटी कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा
अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दिनेश जैसवाल समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
यह रहे मौजूद
शमशाद निसार काजमी, संजीव बालियान, गजेंद्र राणा, फुलेंद्र कुमार, शुभम कुमार, विकास सैनी, शोभानाथ, ओमकार नाथ, अशोक सोनकर, काशी, देशकांत त्यागी, श्रीलाल, धर्मेंद्र प्रताप, सिद्धार्थ कृष्ण, किरन गौतम, रेनू रानी, राजेश कुमार, तिलकराम, भावना मौजूद रहीं। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार और उप क्रीडा अधिकारी हरफूल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी।

मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग?

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाला फेंक

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाला फेंक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 मीटर दौड के विजेता खिलाडी को प्रमाणपत्र देते अतिथि।

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 मीटर दौड के विजेता खिलाडी को प्रमाणपत्र देते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊची कूद म?

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊची कूद म?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग - फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 दौड में ?

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 दौड में ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेकत

मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेकत- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed