फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players did yoga in the yoga competition of the university

यूनिवर्सिटी की योग प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने किए योगासान

Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Players did yoga in the yoga competition of the university
श्रीराम कालेज में योग प्रशिक्षुकों के दो दिवसीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यूनिवर्सिटी की योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किए योगासान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के योग प्रशिक्षुकों के लिए दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता ब्वायज एवं गर्ल्स वर्ग का आयोजन किया गया। उप्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे।
ब्वायज वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसवीएम कॉलेज मुजफ्फरनगर, केके जैन कॉलेज खतौली, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर, मेरठ कॉलेज मेरठ, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, विजय कॉलेज ऑफ एजूकेशन एवं गर्ल्स वर्ग में एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, आईएन(पीजी) कॉलेज मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर से लगभग 80 खिलाडियों ने योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विवि के प्रतिनिधि डॉ. ओमपाल सिंह, डॉ. संतोष चौधरी, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, महाविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ. विनीत कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक डॉ. अब्दुल अजीज खान ने विचार रखे। डॉ. आदित्य गौतम बताया कि योगा खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। शनिवार को प्रदर्शन के बाद अंतिम निर्णय होगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार,, संदीप कुमार, अमरदीप, सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वेदवान और साक्षी शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed