{"_id":"67ddb6a227803b0eef08fa14","slug":"players-announced-for-mpl-trophy-will-be-launched-on-march-25-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-141875-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एमपीएल के लिए खिलाड़ी घोषित, 25 मार्च को लांच होगी ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एमपीएल के लिए खिलाड़ी घोषित, 25 मार्च को लांच होगी ट्राॅफी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार आयोजित होने जा रही एमपीएल- टी 20 लीग के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। अब 25 मार्च को 15 सदस्यीय आठ टीमों पर अंतिम चयन ड्रा के माध्यम से होगा। 38 खिलाड़ी शामली जनपद से लिए गए हैं। प्रत्येक टीम को दो खिलाड़ी बाहर के जनपद से भी चुनने का अधिकार रहेगा।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति ने चुने गए खिलाड़ियों में ए ग्रेड में 29, ग्रेड बी में 22 और सात विकेटकीपर सहित कुल 58 खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनमें आठ खिलाड़ी रिज़र्व रहेंगे। गेंदबाजों में सात तेज गेंदबाज ए ग्रेड, 11 गेंदबाज बी प्लस ग्रेड, 21 तेज गेंदबाज बी ग्रेड और नौ स्पिनर ग्रेड ए में मिलाकर 48 खिलाड़ी चुने गए हैं। चेयरमैन भीम कंसल ने बताया कि 25 मार्च को फाइनल प्लेयर्स ड्रा से पहले सभी टीमों की जर्सी का अनावरण और ट्रॉफी लांच की जाएगी।
n बैठक में यह रहे शामिल : मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारी के लिए बैठक की। इस दौरान मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, कुशल पाल सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा, इंदर माथुर, अजय जैन मौजूद रहे।