फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plantation campaign started with Jain girl degree

जैन कन्या डिग्री से की पौधारोपण की शुरूआत

Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign started with Jain girl degree
मुजफ्फरनगर। पौधरोपण जन आंदोलन 2021 के अंतर्गत राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जैन कन्या डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर और आईटीआई में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत डीएवी इंटर कालेज में प्रात: साढे़ नौ बजे पौधरोपण हुआ। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और विधायक उमेश मलिक ने अभियान की शुरूआत की। कॉलेज प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव एवं प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा के अंतर्गत जैन कन्या पीजी कालेज में पौधरोपण हुआ। राज्यमंत्री कपिलदेव ने यहां अमरूद के दस, पीपल के चार, आम के बीस, सागौन के 20, सहजन के 20, शीशम के छह, जामुन के 20 पौधे लगाए। प्राचार्या डॉ. सीमा जैन, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव संजय जैन, राजकुमार जैन, समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्राविधिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मनोज दूबे अपने स्टॉफ सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed