फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plant an orchard in the field on the banks of the Ganges, get three thousand every month

गंगा किनारे खेत में बाग लगाओ, हर माह तीन हजार पाओ

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plant an orchard in the field on the banks of the Ganges, get three thousand every month
- 13 गांवों को किया गया चिह्नित जनपद में गंगा किनारे
विज्ञापन

- 100 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है जिले में
- 01 किसान को एक हेक्टेयर में ही बाग लगाने की छूट दी जाएगी
- प्रदेश सरकार ने उद्यान विभाग को दी योजना की जिम्मेदारी
रणवीर सैनी
मुजफ्फरनगर। गंगा किनारे के 13 गांवों के किसानों को बाग लगाने पर प्रत्येक माह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एक हेक्टेयर बाग लगाने पर सरकार तीन साल तक प्रति माह तीन हजार की राशि देगी। जिले में 100 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। एक किसान को एक हेक्टेयर में ही बाग लगाने की छूट दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने उद्यान विभाग को इस योजना की जिम्मेदारी सौंपी है।
नमामी गंगे योजना में गंगा किनारे के गांवों में किसानों को बाग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश के 27 जिलों को इसके लिए चिह्नित किया है। इन जिलों में मुजफ्फरनगर जनपद के भी 13 गांव चिह्नित किए गए है। इन 13 गांवों में 100 हेक्टेयर बाग लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का उद्देश्य गंगा किनारे के गांवों में बागवानी को बढ़ावा देकर बाढ़ से बचाव और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। किसानों को भी बाग से लाभ होगा। जिला उद्यान विभाग में आवेदन के बाद किसान को बाग लगाना होगा। बाग लगाने का खर्च किसान को ही उठाना होगा। विभाग में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अनुमति दी जा रही है। एक किसान को एक हेक्टेयर में बाग लगाने की ही अनुमति होगी। बाग लगाने वाले किसान को 36 माह तक तीन हजार रुपये एक हेक्टेयर पर प्रति माह दिए जाएंगे। किसान आम, अमरूद सहित आठ प्रकार की उपज के बाग लगा सकते हैं। किसानों को छूट इन्हीं फसलों पर दी जाएगी। किसान 15 अगस्त तक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

इन गांवों को किया गया चिह्नित
गंगा किनारे के जिन गांवों को चिह्नित किया गया, उनमें मोरना ब्लाक का गांव फिरोजपुर, शुक्रतारी, कैड़ी दरियापुर, मजलिसपुर तौफिर, भुवापुर, शुक्रताल, इलाहाबास, जानसठ ब्लाक का गांव जलालपुर नीला, हंसावाला, स्याली, जीवनपुरी, हुसैनपुर, लालपुर रहड़वा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फलों के लगेंगे बाग
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि योजना में किसान आम, अमरूद, आंवला, बेर, बेल, अनार, शरीफा, कागजी नींबू का बाग लगा सकता है। किसान अपने लाभ के लिए बाग के अंदर तीन वर्ष तक सब्जी, मसाला, फूलों की खेती कर सकेगा।

उद्यान विभाग में करें आवेदन
किसान बाग लगाने के लिए 15 अगस्त तक आवेदन कर सकता है। योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। एक हेक्टेयर पर हर माह तीन हजार किसान के खाते में जाएंगे। तीन वर्ष तक यह लाभ मिलेगा। - अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed