फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pipeline burst, water supply to several neighborhoods disrupted

Muzaffarnagar News: पाइप लाइन फटी, कई मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित

Sun, 28 Sep 2025 09:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:23 AM IST
विज्ञापन
Pipeline burst, water supply to several neighborhoods disrupted
खतौली में जीटी रोड पर पाइप लाइन फटी, जिससे सड़क पर फैल गया पानी। संवाद
खतौली। नगर पालिका की पाइप लाइन फटने से कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे नागरिकों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर की पेयजल आपूर्ति की लाइन जर्जर हो चुकी है। पाइप लाइन कहीं न कहीं फटती रहती है, जिस कारण पूरे नगर की जलापूर्ति बाधित हो जाती है। शुक्रवार शाम जीटी रोड पर गोगा जाहरवीर म्हाड़ी के सामने पाइप लाइन फट गई, जिस कारण सड़क पर पानी फैल गया। जानकारी मिलने पर पंप को बंद कराया गया। पाइप लाइन फटने से जीटी रोड, नेहरु नगर, जमना विहार आदि मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे नागरिक परेशान हो गए। लोगों ने दूर लगे हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। 24 घंटे बाद भी पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया था। नागरिकों को पैसे खर्च कर वाटर प्लांट से पीने के लिए पानी मंगवाना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि पाइप लाइन को रविवार आज शाम तक ठीक करा कर जलापूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed