Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pickup loaded with onions looted on NH-58, driver held hostage and thrown away

Muzaffarnagar News: एनएच-58 पर प्याज से लदी पिकअप लूटी, चालक को बंधक बनाकर फेंका

Sat, 16 Nov 2024 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with onions looted on NH-58, driver held hostage and thrown away
मेरठ/मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर राजस्थान से पिकअप वाहन में प्याज लेकर मेरठ जा रहे चालक को बदमाशों ने परतापुर थाना क्षेत्र में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश पिकअप वाहन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने ड्राइवर को हाथ-पैर बांधकर मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में फेंक दिया। परतापुर थाने में इस मामले की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद खैरथल के गांव चावड़ी निवासी चालक रमजान खान ने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट लिखाई कि वह राजस्थान से पिकअप वाहन में 99 कट्टे प्याज लेकर मेरठ सब्जी मंडी के लिए चले थे। जब वह परतापुर पहुंचे, तो दो बदमाशों ने उनकी पिकअप के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। कहने लगे कि तुमने पर्ची नहीं कटाई है। तुम्हें साहब बुला रहे हैं। वह जैसे ही पिकअप से उतर कर चला तो, दोनों बदमाशों ने चालक को अपनी कार में डाल लिया।
विज्ञापन

बदमाश पिकअप गाड़ी को लेकर गाजियाबाद की ओर चल दिए। उससे कार में मारपीट की गई। मंसूरपुर क्षेत्र के गन्ने के खेत में हाथ पैर बांधकर तथा मुंह में कपड़ा ठूंसकर चालक को फेंककर बदमाश भाग गए। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि घटना मेरठ की है। हमारे यहां रिपोर्ट लिखी गई है। एफआईआर मेरठ ट्रांसफर की जाएगी। मेरठ पुलिस ही इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो मंसूरपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article