फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pickup loaded with onions looted, driver held hostage and thrown away

Muzaffarnagar News: प्याज से लदी पिकअप लूटी, चालक को बंधक बनाकर फेंका

Sun, 17 Nov 2024 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with onions looted, driver held hostage and thrown away
मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाइवे पर राजस्थान से पिकअप गाड़ी में प्याज भरकर मेरठ जा रहे ड्राइवर को बदमाशों ने परतापुर में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश पिकअप गाड़ी लूटकर फरार हो गए। बाद में ड्राइवर को हाथ पैर बांध कर मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद खैरथल के गांव चावड़ी निवासी चालक रमजान खान ने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट लिखाई कि वह राजस्थान से पिकअप गाड़ी में 99 कट्टे प्याज के भरकर मेरठ सब्जी मंडी के लिए चला था। जब वह परतापुर मेरठ पहुंचा, तो दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। कहने लगे कि तुमने पर्ची नहीं कटाई है। तुम्हें साहब बुला रहे हैं। वह जैसे ही गाड़ी से उतर कर चला तो, दोनों बदमाशों ने चालक को अपनी गाड़ी में डाल लिया। उसकी पिकअप गाड़ी को लेकर गाजियाबाद की ओर चल दिए। उसे गाड़ी में मारा पीटा गया। मंसूरपुर क्षेत्र के जंगल में हाथ पैर बांधकर तथा मुंह में कपड़ा ठूंस कर भाग गए। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि घटना मेरठ की है। हमारे यहां रिपोर्ट लिखी गई है। घटना की रिपोर्ट मेरठ ट्रांसफर की जाएगी। मेरठ पुलिस ही इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed