फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pickup collides with e-rickshaw, boy and girl die

Muzaffarnagar News: शाहपुर - पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, युवक और बालिका की मौत

Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with e-rickshaw, boy and girl die
- शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसी कलां के निकट हुआ हादसा, पांच लोग घायल
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसी कलां के निकट स्थित ईंट भट्ठे के नजदीक अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक और पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। चालक और चार छात्राएं घायल हैं।
क्षेत्र के गांव आदमपुर से चालक तहसीम ई-रिक्शा में सुबह करीब आठ बजे गांव आदमपुर निवासी नाजिम (25) और कस्बे के न्यू मैक्स बेंसन स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा आठ वर्षीय वेदिका, पांच वर्षीय वर्णिका, सात वर्षीय सना, जैनब और अलीना को लेकर कस्बे में आ रहा था। जब वह शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसीकलां व आदमपुर के बीच स्थित भट्ठे के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा व उसमें सवार सवारियां उछलकर सड़क किनारे खेत व खाई में गिर गईं।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। घटना में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय नाजिम को मृत घोषित कर दिया। घायल ई-रिक्शा चालक तहसीम, छात्रा वर्णिका, वेदिका व सना को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वर्णिका ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मृत छात्रा को लेकर कस्बे के अस्पताल में पहुंचे। सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व नायब तहसीलदार बृजेश कुमार अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक युवक और छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed