फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   picketing at executive engineer's office

अधिशासी अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
picketing at executive engineer's office
खतौली। विद्युत बिल के साथ जुर्माना लगाकर भेजे जा रहे बिलों से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अशोक विहार स्थित विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू नेत्री सोहनबीरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्युत निगम के दफ्तर पर पहुंचे। जहां विद्युत बिल बढ़ाकर भेजने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बताया कि गांव चलसीना में किसान दानिश तथा गांव तिसंग में किसान नफीस के यहां कुछ दिन पहले कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दिन टेंट वालों ने विद्युत तारों पर कटिया डालकर बिजली सप्लाई शुरू की थी। उसी दौरान विद्युत निगम की टीम ने छापा मारकर बिजली की डोरी जब्त कर ली थी। दोनों व्यक्तियों के यहां लगभग एक-एक लाख का बिल जुर्माने के साथ भेज दिया था।
विज्ञापन

सोहनबीरी ने बताया कि दफ्तर में मौजूद कर्मचारी आशु राठी ने विद्युत निगम के बड़े अधिकारियों से इस संबंध में बात कराई। बड़े अधिकारी से वार्ता के बाद दोनों किसानों का बिल कम कर देने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मौके पर सुभाष, बाली, हरेंद्र, लाखन, रंजीत, नफीस, दानिश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed