फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Photograph of photographer with gun goes viral

फोटोग्राफर का बंदूक लिए फोटो वायरल

Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Photograph of photographer with gun goes viral
मुजफ्फरनगर। शहर में एक फोटोग्राफर का हाथ में बंदूक लिए फोटो वायरल हुआ है। यह फोटोग्राफर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्यक्रमों में फोटो खींचने का काम भी करता है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एसके बिट्टू फोटा ग्राफर है। रविवार को उसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लेकर खड़े है। उनका यह फोटो वायरल होने से राजनैतिक लोगों में चर्चा होने लगी है। कुछ तो कहते देखे गए कि ऐसे मामले में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले का पता चला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि एसके बिट्टू हमारे निजी कार्यक्रम के फोटो खींचते हैं। यह वीडियो पुराना है।
विज्ञापन

यह बोले बिट्टू
एसके बिट्टू ने सोशल मीडिया पर अपना स्पष्टीकरण डालकर कहा कि उनका एक फोटो वायरल हो रहा है। मेरा हाथ में बंदूक लेकर यह फोटो 12 फरवरी सन 2011 का है। घर के नादान बच्चों द्वारा मेरी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया गया था। मैं व्यस्त होने के कारण 1 बजे तक अपनी फेसबुक आईडी नहीं खोल पाया, जब मेरे पास मेरे किसी शुभचिंतक का फोन आया और उन्होंने बताया तो मैंने उसे तुरंत अपनी फेसबुक आईडी से डिलीट कर दिया। चाहे-अनचाहे, जो फोटो फेसबुक आईडी पर अपलोड किए गए थे। वह गलत थे। मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed