फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination of 1690 children on the last day of the fortnight

Muzaffarnagar News: पखवाड़े के आखिरी दिन 1690 बच्चों का टीकाकरण

Fri, 24 Feb 2023 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 1690 children on the last day of the fortnight
-लक्ष्य से ज्यादा स्थानों पर किया गया टीकाकरण
विज्ञापन

-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विशेष टीकाकरण पखवाड़े के आखिरी दिन 1690 बच्चों को टीके लगाए गए। पखवाड़े के दूसरे चरण में कुल 21 हजार 594 बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बुढ़ाना क्षेत्र में टीकाकरण का निरीक्षण किया।
शून्य से पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। 13 फरवरी से शुरु हुए टीकाकरण के आखिरी दिन 1745 बच्चों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य था। इसमें से कुल 1690 बच्चों को ही टीके लगाए गए। इसमें 121 जगहों पर टीके लगाए जाने थे, लेकिन लक्ष्य से ज्यादा 140 जगहों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

पखवाडे के दूसरे चरण में 1789 जगहों पर टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 1766 जगहों पर किया गया। 23 हजार 953 बच्चों को टीके लगाए जाने थे, लेकिन 21 हजार 594 बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण पखवाड़े का आखिरी दिन था। अब पखवाड़े का तीसरे चरण 13 से 24 मार्च तक चलेगा। इसमें बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। जिन बच्चों के नियमित टीके छूटे हुए है, उन्हें वह टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed