फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pharmaceutical businessman missing under mysterious circumstances

Muzaffarnagar News: दवा कारोबारी रहस्यमय हालत में लापता

Mon, 25 Aug 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical businessman missing under mysterious circumstances
मुजफ्फरनगर। नगर के महावीर चौक के पास अग्रवाल मार्केट में अंश फार्मा के मालिक पंकज वर्मा रहस्यमय हालत में लापता हो गए। पुलिस व परिजन उन्हें तलाश रहे हैं। अभी तक उनका सुराग नही लग सका है। दुकान में रखी एक डायरी में व्यापारी का लिखा पत्र मिला है जिसमें व्यापारी ने खुद ही जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन



कृष्णापुरी निवासी पंकज वर्मा अग्रवाल मार्केट में काफी समय से दवा का कारोबार करते हैं। उनके परिजन अन्य व्यापारियों के साथ रविवार को थाना सिविल लाइन पहुंचे और पुलिस को बताया कि पंकज वर्मा शनिवार को ग्यारह बजे से लापता है। वह दुकान को भी बंद कर गए हैं। उनकी बाइक भी पास में ही खड़ी मिली। दुकान की चाबी पड़ोस के दुकानदार को दी गई थी। जब वह रात में घर नहीं पहुंचे तो उनकी संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि व्यापारी ने जाने से पहले अपने एक दोस्त से मोबाइल पर बात की थी। उसे बताया था कि वह रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं। इसके बाद वह वापस नहीं आए। पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू की है। उनकी दुकान से परिजनों को एक डायरी मिली है जिसमें एक पत्र रखा मिला। पत्र में व्यापारी ने अपनी मर्जी से जाना लिखा है। यह भी लिखा गया कि उन पर कर्ज हुआ है। उनसे कोरे चेक लिए गए है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अपने परिवार के लोगों के बारे में भी लिखा है। थाना पुलिस व्यापारी की दुकान के आसपास, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी चेक कर रही है। गुमशुदगी दर्ज की जा रही है। पता चला है कि व्यापारी ने भगवानपुर जाने के बारे में कई लोगों से कहा था। वहां भी उन्हें तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि लापता मेडिकल स्टोर संचालक पंकज वर्मा को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed