फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Petrol was not given to two-wheeler riders without helmet

Muzaffarnagar News: बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को नहीं दिया पेट्रोल

Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Petrol was not given to two-wheeler riders without helmet
मुजफ्फरनगर। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन में पेट्रोल नही भरा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने नो हेलमेट, न फ्यूल अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन पेट्रोल भरवाने के लिए कई युवक प्लास्टिक की कैप लगाकर पहुंचे। कई स्थानों पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल भरे बिना वाहन चालकों को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन


हादसों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नो हेलमेट, न फ्यूल अभियान शुरू करने के आदेश दिए है। एक से तीस सितंबर तक पूरे माह यह अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया है। इस दौरान दोनों टीम दुपहिया वाहन चालकों को अभियान केे प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन

दोनों विभागों के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को अभियान के बारे में जानकारी दी। कई पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को कर्मचारियों ने लौटा दिया तो कहीं चेतावनी देते हुए वाहन में पेट्रोल भर दिया गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पहुंच कर वाहन चालकों को समझाया और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों को भी बिना हेलमेट के पेट्रोल वाहनों में न भरने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने कहा कि हादसे की रोकथाम के लिए नो हेलमेट, न फ्यूल अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत दुपहिया वाहन चालकों को समझाते हुए हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बाद में पेट्रोल पंपों पर ही वाहनों के चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed