जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग परेशान
मंसूरपुर। मिल मंसूरपुर में पानी की निकासी नहीं होने के कारण गली में पानी व कीचड़ भर गया है। मोहल्ले के लोग काफी दिनों से पानी की निकासी की मांग कर रहे हैं। समस्या का हल नहीं होते देख मोहल्ले वासियों ने गली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बहिष्कार का बैनर लगा दिया है।
मिल मंसूरपुर में जैन मंदिर के पास गली का खड़ंजा काफी नीचे हो गया है। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे गली में काफी पानी तथा कीचड़ भर गया है। मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से मोहल्ले के लोग गली में नया खड़ंजा लगवा कर पानी निकासी की मांग कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग ओपी बाजीवान, रघुनाथ योगेंद्र, सतपाल, दयाराम, रामपाल, चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मूल निवासियों ने गली में बैनर लगा दिया है कि कृपया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कोई भी प्रत्याशी यहां वोट मांगने के लिए ना आए।