फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People remember Krishnanand Gupta for brotherhood

Muzaffarnagar News: भाईचारे के लिए कृष्णानंद गुप्ता को याद करते हैं लोग

Fri, 14 Apr 2023 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
People remember Krishnanand Gupta for brotherhood
1991 में नगर पंचायत के चुनाव में चेयरमैन बने थे कृष्णानंद गुप्ता
विज्ञापन

उनके बाद परिवार ने नगर पंचायत की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं की
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत जानसठ में कृष्णानंद गुप्ता ने चेयरमैन पद पर रहते हुए दोनों समुदाय को एक साथ लेकर अपना कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस होने पर कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया।
वर्ष 1991 में नगर पंचायत के चुनाव में कृष्णानंद गुप्ता चेयरमैन बने थे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वह दिन और रात में पुलिस बल और पीएसी बल को साथ लेकर गली व मोहल्ले में घूमते थे। शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों समुदायों लोगों से अपील करते रहे। उन्होंने कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया।
विज्ञापन

जून, 1996 में चेयरमैन कृष्णानंद गुप्ता की आकस्मिक मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति ने नगर पंचायत की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं की। उनके पुत्र विशाल गुप्ता का कहना है कि उनके पिता कृष्णनंद गुप्ता की मौत के बाद उन्होंने नगर पंचायत की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed