फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People put up posters of 'House for sale' in Rampuri

रामपुरी नाला प्रकरण----- मोहल्ले के लोगों ने लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर

Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
People put up posters of 'House for sale' in Rampuri
रामपुरी में लोगों ने लगाए ‘मकान बिकाऊ हैं’ के पोस्टर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी के नाला निर्माण प्रकरण को लेकर शुक्रवार शाम विरोध कर रहे लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ हैं’ के पोस्टर लगा दिए। भाजपा नेताओं के साथ ही प्रशासन पर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए गए। शनिवार शाम राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर रविवार को प्रशासन के साथ लोगों की बैठक में नाला निर्माण को लेकर सहमति बनाने का आश्वासन दिया।
शहर के मोहल्ला रामपुरी में प्रशासन द्वारा नाला निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है, जिसका मोहल्ले के ही कुछ लोग काफी समय से विरोध कर रहे हैं। शुुक्रवार को प्रशासन ने विरोध कर रहे पांच लोगों को पुलिस की कस्टडी में देकर फोर्स की मौजूदगी में नाला निर्माण शुरू करा दिया था। इससे आक्रोशित मोहल्ले के जितिन गौड़, श्रीपाल नायक, मनीष सिंघानिया, महेश त्यागी, चमन ठाकुर, सुखदेव ठाकुर समेत कई लोगों ने भाजपा नेताओं व प्रशासन पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिए। हालांकि देर रात कुछ लोगों द्वारा ये पोस्टर फाड़ दिए गए, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए। इसके बावजूद शनिवार को भी नाला निर्माण का काम जारी रहा। मामले में विरोध बढ़ता देख शनिवार शाम राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर उनकी सहमति से ही नाले का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को लोगों के साथ रविवार को वार्ता कर उनके द्वारा सुझाए जाने वाले विकल्पों पर विचार करने के भी निर्देश दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
शहर के मोहल्ला रामपुरी में प्रशासन द्वारा जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण प्रस्तावित किया था। यह नाला शहर की नई कॉलोनी एकता विहार से शुरू होकर शाहबुद्दीनपुर रोड, दक्षिणी रामपुरी समेत कई मोहल्लों से होते हुए मोहल्ला लद्दावाला के बड़े नाले में गिरना है। वहीं, नाले का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह नाला पहले ज्ञानेश त्यागी वाली गली से निकलना था, जिसे अब उनकी गली से होकर निकाला जा रहा है। वहीं, नाले में जितने बड़े पाइप डाले जा रहे हैं, उससे आसपास के मकानों के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इसके अलावा, रामपुरी में जिन स्थानों से नाला गुजरना है, वहां कई जगह इसकी जगह काफी कम रहेगी। इसके चलते नाला बनने के बाद पूरे मोहल्ले में भारी जलभराव की स्थिति बन जाएगी, जिससे भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि नाले का निर्माण पहले से ही प्रस्तावित है, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को उनके साथ बैठक कर उनके द्वारा बताए जाने वाले विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। सहमति बनाते हुए सभी को साथ लेकर नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed