फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of 11 villages included in the city will get PM housing

Muzaffarnagar News: शहर में शामिल 11 गांवों के लोगों को मिलेंगे पीएम आवास

Fri, 16 Jun 2023 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
People of 11 villages included in the city will get PM housing
- डूडा ने आवेदन लेने शुरू किए, शासन को भेजी जाएगी सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव से पहले सीमा विस्तार में 11 गांवों का जो हिस्सा शहरी क्षेत्र में शामिल हुआ, वहां के लोगों को भी पीएम आवास योजना शहरी का लाभ मिलेगा। शासन को इस संबंध में डीपीआर भेज दी गई हैं। डूडा ने शहर में शामिल गांवों के लोगों से आवेदन प्राप्त करने प्रारंभ कर दिए हैं।

मुजफ्फरगनर औैर खतौली नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हुआ है। मुजफ्फरनगर में 11 गांवों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। शहर के बाहरी क्षेत्र से जुड़े सभी गांव इसमें शामिल हुए है। इनमें मुख्य रूप से सरनवट, कूकडा, अलमापसपुर, सूजडू, शाहबुद्दीनपुर शामिल है। शहर में बाहर से आने वाले लोग इन्हीं क्षेत्रों में आकर बस रहे थे। इस कारण इन्हें पीएम आवास योजना शहरी का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में योजना मृत प्राय थी। इस कारण ये लोग भारत सरकार की बड़ी योजना से वंचित थे। सीमा विस्तार में मुजफ्फरनगर और खतौली को क्षेत्र आया है। शासन ने डूडा से इसकी डीपीआर बनवाई है। डूडा पीओ सतीश गौतम ने बताया कि सीमा विस्तार में शामिल गांवों के लोग अब पीएम आवास योजना शहरी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एकत्र होने के बाद शासन को भेजे जाएंगे। अब इन लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed