फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People from two villages clashed over molestation of the girl

युवती से छेड़छाड़ पर भिड़े दो गांवों के लोग, पथराव

Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
People from two villages clashed over molestation of the girl
युवती से छेड़छाड़ पर भिड़े दो गांवों के लोग, पथराव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना बवाल और तनाव की वजह बन गई। युवती के गांव के लोग छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर कासमपुरा में ले गए और उसे बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर नगला बुजुर्ग के लोगों की भीड़ ने कासमपुरा में धावा बोल दिया। देखते ही देखते दोनों गांवों के लोगों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को काबू में किया।

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी सहित दोनों गांवों के करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने और तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव कासमपुरा निवासी युवती सोमवार सुबह गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थी, तभी उसके साथ गांव नंगला बुजुर्ग निवासी मोनीश ने छेड़छाड़ की। इंस्पेक्टर और एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मोनीश व उसके साथी उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोनीश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सभी लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। बवाल करने के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed