{"_id":"67f3b19e53415b08c809561e","slug":"pda-program-will-be-run-in-every-assembly-zia-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-143075-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विधानसभा में चलाया जाएगा पीडीए कार्यक्रम : जिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विधानसभा में चलाया जाएगा पीडीए कार्यक्रम : जिया
विज्ञापन
फोटो समेत
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार को बेनकाब करने के लिए पीडीए चर्चा कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में चलाया जाएगा।
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान परेशान हैं और व्यापारी भी दुखी हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का रवैया अपना रहा है।
वक्फ कानून का शांतिपूर्ण विरोध करने पर मुसलमानों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर मुचलका नोटिस जारी कर दिए गए। संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, विनयपाल सिंह, सोमपाल सिंह कोरी, सतीश गुर्जर, सतबीर त्यागी, डॉ. अविनाश कपिल, सादिक चौहान, सत्येंद्र पाल मौजूद रहे। ब्यूरो