फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paving the way for a new residential colony, land use changed

Muzaffarnagar News: नई आवासीय कॉलोनी का रास्ता साफ, भू उपयोग परिवर्तित

Mon, 08 Dec 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for a new residential colony, land use changed
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव जड़ौदा और बेगराजपुर की भूमि में नई आवासीय कॉलोनी का रास्ता साफ हो गया है। नई कॉलोनी बसाने के लिए शासन की ओर से भू उपयोग परिवर्तन को स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासकर्ताओं को कन्वर्जन चार्ज के रूप में 11.94 करोड़ रुपये जमा कराना होगा।
विज्ञापन

तहसील सदर के क्षेत्र गांव जड़ौदा और तहसील खतौली के अंतर्गत आने वाले गांव बेगराजपुर की करीब 32 हेक्टेयर भूमि में आवासीय कॉलोनी विकसित किये जाने का प्रस्ताव काफी दिनों से विचाराधीन है। निजी विकासकर्ता की ओर से भू उपयोग परिवर्तन के लिए आवेदन किया गया था। इससे पहले महायोजना 2031 के तहत भी भू उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव लाया गया था। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शासन की ओर से विकासकर्ता की मांग पर औद्योगिक एवं कृषि से भू उपयोग परिवर्तन की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकासकर्ता पर कन्वर्जन चार्ज के रूप में 11.94 करोड़ रुपये का शुल्क लगा है, जिसमें से नौ करोड़ 16 लाख रुपये पहले ही जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब उन्हें बाकी रुपये जमा कराने होंगे।द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed