{"_id":"5e80e4438ebc3e769667000b","slug":"patients-coming-to-hospital-despite-opd-closure-muzaffarnagar-news-mrt4757915187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी बंद होने के बावजूद अस्पताल आ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी बंद होने के बावजूद अस्पताल आ रहे मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। खांसी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द, शुगर आदि के मरीज अस्पताल उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में ओपीडी सुविधा बंद कर दी गईं हैं। पंजीकरण कक्ष के साथ ही इमरजेंसी के पास फीवर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां पर रोजाना सवेरे मरीजों की भीड़ लग जाती है। रविवार को भी काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द के मरीज रहे। चिकित्सक इनकी जांच और उपचार में जुटे हुए हैं। वाहन बंद होने के चलते लोग पैदल या फिर साईकिल, रेहड़ी आदि से भी जिला अस्पताल आते हैं।