फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Path will be found through education and struggle: Narendra Kashyap

शिक्षा और संघर्ष से निकलेगा रास्ता: कश्यप

Sun, 13 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Path will be found through education and struggle: Narendra Kashyap
जानसठ रोड पर कश्यप निषाद पार्टी के कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत करेत लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षा और संघर्ष से निकलेगा रास्ता: नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि शिक्षित बनों और संघर्ष करो के आंबेडकर के नारे को अपनाए बिना समाज की तरक्की नहीं हो सकती। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।

कश्यप निषाद संगठन के बैनरतले अलमासपुर चौराहे पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद देश तो आगे बढ़ा, लेकिन बहुत सी जातियां पिछड़ गई। कश्यप समाज भी इन्हीं में से एक है। इस समाज में पास न तो जमीनें है और न ही नौकरी है। सरकारों की नीति और नीयत हम लोगों को लेकर स्पष्ट नहीं रही। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो और संघर्ष करो का रास्ता अपनाना होगा। बिना शिक्षा के कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता। राजनीति हर ताले की चाबी है, इस चाबी को प्राप्त करने के लिए अपना दिमाग खुला रखना होगा। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सचेत होना होगा। लोकतंत्र में बिना संघर्ष अधिकार नहीं मिलते हैं। समाज संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहे। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप ने कहा कि इस समय कश्यप समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति अनुसूचित जाति के लोगों से भी बदतर है। राजनीतिक दल हमें केवल वोट का माध्यम बनाकर रखना चाहते हैं। हमारे सामाजिक, आर्थिक उत्थान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। राजवीर कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, हरेंद्र कश्यप, सुल्तान कश्यप, रामदास कश्यप, मोहन कश्यप, सोमपाल कश्यप, ओमपाल कश्यप, भूरा कश्यप, सुनील कश्यप, जेएस कश्यप, अनिल कश्यप, रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed