फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers from UP are liking Uttarakhand Transport buses

Muzaffarnagar News: यूपी के यात्रियों को भा रही उत्तराखंड परिवहन की बसें

Tue, 15 Oct 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers from UP are liking Uttarakhand Transport buses
मुजफ्फरनगर। बसों में सफर करने वाले यात्रियों की पहली पसंद यूपी नहीं, बल्कि उत्तराखंड रोडवेज की बसें बन रही है। किराए में अंतर इसकी बड़ी वजह है। गंतव्य तक पहुंचने में समय की बचत के कारण यात्री उत्तराखंड रोडवेज की बसों में अधिक सफर कर रहे हैं। यूपी की बसों से देहरादून में अधिक पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। दिलचस्प बात यह है कि उत्तराखंड रोडवेज की बसें शहर में बाईपास से ही गुजरती हैं। इसके बावजूद यात्रियों को खूब भा रही है। मुजफ्फरनगर से दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून के लिए जाने वाले यात्री उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस के बजाए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में यात्रा करते हैं। इसके लिए वह दिल्ली दून हाईवे पर भोपा पुल और जानसठ पुल के पास पहुंचते हैं। यहीं से उत्तराखंड की बस में सवार होते हैं। इससे उनके समय व किराए दोनों की बचत होती है। उत्तराखंड की बसों में यात्रियों के ज्यादा सफर करने से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की आय भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed