फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Partner of a big dealer of illegal arms arrested

अवैध हथियारों के बड़े सौदागर का साथी तमंचा फैक्टरी चलाने पर गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Partner of a big dealer of illegal arms arrested
मुजफ्फरनगर। अवैध हथियारों के बड़े सौदागर के साथी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बने-अधबने तमंचों के साथ ही तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने बुधवार रात अम्बा विहार गली के बाहर से शमशाद उर्फ हुड्डा निवासी अम्बा विहार कालोनी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो तमंचे बरामद किए। पूछताछ करने पर उसने अपने घर पर ही तमंचा फैक्टरी चलाने की जानकारी दी। उसके घर से पुलिस ने भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे, तमंचे बनाने में प्रयुक्त किया जाने वाला सामान बरामद किया। शमशाद अपने साथी बिलासपुर नई मंडी के मूल निवासी व वर्तमान में शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला में रहने वाले मुल्ला शमीम के साथ अपने ही घर पर ही तमंचा फैक्टरी चलाता था। वह दोनों तीन से पांच हजार रुपये में डिमांड के अनुसार तमंचे बेचते थे।
विज्ञापन

शमीम को अवैध हथियार की सप्लाई के आरोप में 19 जनवरी को लद्घावाला घर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम पकड़ कर ले गई थी। इसके बाद शमशाद ने अपने घर से सामान व तमंचे उठाकर विकास प्राधिकरण रोड पर बने खंडहर में रख दिए थे। पुलिस ने उसे दस दिन में नहीं तलाशा, तो वह फिर से तमंचे बेचने में जुट गया। उसकी निशानदेही पर खंडहर से तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed