फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parents important link behind students' education: Naresh

छात्रों की पढाई के पीछे माता-पिता अहम कड़ी: नरेश

Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Parents important link behind students' education: Naresh
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में माता-पिता-शिक्षक समागम संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में शिक्षा एवं शैक्षिक वातावरण उन्नयन के लिए अभिभावक-शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर खुली चर्चा हुई।
प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ज्ञानवर्धन, सांस्कृतिक, बौद्धिक, रचनात्मक उत्थान एवं चिंतन को बल मिलता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील होकर उनकी गतिविधियों, मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर नियंत्रण रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आरके सिंह ने माता-पिता-शिक्षक समागम की आवश्यकता को विस्तार से बताया। मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी के डीन और चीफ प्रोक्टर विजय कुमार ने कहा कि अध्ययन के साथ-साथ कॉलेज की सभी गतिविधियों जैसे एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर्स, खेलकूद तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डॉ संदीप कुमार, डॉ एसके सिंह, ओमबीर सिंह ने छात्रों को नैतिक मूल्यों को समझाते हुए भविष्य में सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान डॉ कृष्णपाल मलिक, सुधीर कुमार, डॉ रवीश वर्मा का सहयोग रहा। डॉ मेजर विजय कुमार ढाका, डॉ गिरीराज सिंह किशोर, डॉ अरूण कुमार, श्रीकांत, डॉ संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed