फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parauli villagers protest in front of SDM office

परौली के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Parauli villagers protest in front of SDM office
तालाब अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते परोली के ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। तालाब पर कुछ लोगों के अतिक्रमण करने से नाराज परौली के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर तालाब का अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

परौली के ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को प्रेषित ज्ञापन में बताया गांव में हरिजन बस्ती के समीप वर्षों पुराना तालाब है। इसकी लंबे समय से सफाई व खुदाई नहीं कराई। उन्होंने कहा कि तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे गंदा पानी हरिजन बस्ती के घरों में घुस रहा है। इससे जहां ग्रामीणों को चलने फिरने में परेशानी हो रही है, वही संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पूर्व में प्रार्थना पत्र दिए। आरोप है कि हलका लेखपाल अतिक्रमणकारियों से मिला हुआ है, इस कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम से तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसकी सफाई व खुदाई कराने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। इसमें जोगेंद्र, राकेश कुमार, नरेंद्र, अमर सिंह, लोकेश कुमार, यशपाल, अमित, बाबूराम, किशन, अनिल कुमार, अजय, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed