फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paras was murdered with a knife procured online, two teenagers arrested

Muzaffarnagar News: ऑनलाइन मंगाए चाकू से की थी पारस की हत्या, दो किशोर पकड़े

Sat, 01 Nov 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Paras was murdered with a knife procured online, two teenagers arrested
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे पारस (20) हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के लिए मृतक के घर पुलिस तैनात की गई है। मुख्य आरोपी ने आनलाइन मंगाए चाकू से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि नई मंडी के गांव मेघाखेड़ी में बृहस्पतिवार शाम को मृतक युवक व कुछ किशोर वॉलीबाल खेल रहे थे। उनमें फाउल को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

उस समय पारस पर हमले के आरोपी तीनों किशोर खेल देख रहे थे। वह खिलाड़ियों में हो रहे विवाद में बीच में पहुंच गए।
तब पारस व मुख्य आरोपी में मारपीट हो गई। पारस ने मुख्य आरोपी किशोर की पिटाई कर दी थी। किशोर के कपड़े फट गए थे। दोनों पक्षों में बीच बचाव कर उन्हें घर भेज दिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी किशोर अपने दो किशोर साथियों के साथ पारस के घर पहुंचा था। आवाज लगाकर युवक को बुलाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित दो किशोरों को पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
इस मामले में तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दो को पकड़ लिया गया। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है।
गांव वालों ने बताया कि मृतक के पिता मनोज चौधरी भाजपा के सरवट मंडल के पूर्व मंत्री हैं। दोनों पक्षों में पहले से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक के शव का सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed