{"_id":"63c449179722905067035274","slug":"pankaj-jain-became-the-president-and-rajesh-jain-became-the-vice-president-muzaffarnagar-news-c-14-1-80416-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पंकज जैन अध्यक्ष और राजेश जैन बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पंकज जैन अध्यक्ष और राजेश जैन बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन
जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में जीती नावला की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के त्रिवर्षीय प्रबंध समिति के चुनाव में राजेश कुमार जैन के ग्रुप का दबदबा रहा। पंकज जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार जैन ने 120 मतों के अंतर से अजय कुमार जैन को हराकर जीत दर्ज की।
जैन कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में करीब 900 से ज्यादा मतों में से 495 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला। इस दौरान मतदान स्थल पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। उप प्रबंधक पद पर विपिन कुमार जैन ने विवेक कुमार जैन को हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार जैन ने अजय कुमार जैन को हराया। इसके अलावा सदस्य के पद पर कुलदीप कुमार जैन, राजकुमार जैन, कंवरसैन जैन, अंकुर जैन, वैभव जैन, सुनील कुमार जैन, विजय कुमार जैन ने जीत हासिल की। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया गया है। सभी ने अपने मतों का सही इस्तेमाल करते हुए उन पर विश्वास जताया और उन्हें विजयी बनाया। पर्यवेक्षक ललित मोहन गुप्ता, चुनाव अधिकारी राकेश कुमार रहे।