{"_id":"5df5314d8ebc3e87b0706441","slug":"panipat-won-the-inaugural-match-in-kabaddi-muzaffarnagar-news-mrt4587888132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में उद्घाटन मैच पानीपत ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में उद्घाटन मैच पानीपत ने जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में उद्घाटन मैच पानीपत ने जीता
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। विकास खंड क्षेत्र के गांव टांडा में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने किया। उद्घाटन मैच पानीपत की बुडश्याम की टीम ने जीता।
ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में पहले मैच का शुभारंभ कर मुख्य अतिथि प्रवीण राणा ने कहा कि मौजूदा दौर में दोबारा से ग्रामीण अंचल का प्रसिद्ध खेल कबड्डी लोकप्रिय होता जा रहा है। मैच बुडश्याम पानीपत और रुड़की के खोकर एकेडमी के बीच खेला गया। कड़े आक्रमण के चलते पानीपत की टीम के 56 अंक बने। जबकि रुड़की की टीम को सिर्फ 27 अंक मिल पाए। टूर्नामेंट में कई प्रदेशों की टीम पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता के आयोजन से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों में उत्साह है। भूपेंद्र सिंह, बंटी चौधरी, भूषण वर्मा, राजवीर कश्यप, सुधीर चौधरी, मेहताब, रमेश कुमार, बलराम, विकास कुमार, सुरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। मैच रेफरी मनोज टिकरौल और शिंपी ज्ञानामाजरा रहे।