फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panipat-Khatima highway will go from inside Jansath town

जानसठ कस्बे के अंदर से जाएगा पानीपत-खटीमा हाईवे

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima highway will go from inside Jansath town
जानसठ कस्बे के अंदर से जाएगा पानीपत-खटीमा हाईवे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के तीसरे चरण का कार्य जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग जानसठ कस्बे के अंदर से ही होकर जाएगा। जनता की मांग पर इसे हरी झंडी मिल गई है।
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग का कार्य तीन चरणों में हो रहा है। जानसठ में पिछले वर्ष जनवरी में कुछ लोगों ने अपने आप को कंपनी के आदमी बताकर बाईपास की जमीनों में लाभ लेने का प्रयास किया था। शिकायत मिलने पर जानसठ थाने में विधायक विक्रम सैनी ने मामला दर्ज कराया था। जानसठ कस्बे के लोगों ने मांग की थी कि राजमार्ग कस्बे के अंदर से ही निकाला जाए। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। अब राजमार्ग जानसठ कस्बे के अंदर से ही निकाला जाएगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कोई अलग से लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन

किसानों की तीन समस्याओं का होगा निराकरण
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ बालियान ने बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर जो तीन मुख्य मांगे रखी थी, उनका निराकरण हो रहा है। किसानों की शिकायत थी कि उनके ट्यूबवेल एवं पंप हाउस की कम कीमत लगाई गई है। खेतों में खड़े पेड़ों की कीमत भी कम है। दुकानों और मकानों की कीमत कम लगाए जाने की बात की गई है। इन तीनों समस्याओं के निराकरण को चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक, एसडीएम सदर, डीएफओ एवं तकनीकी अधिकारी शामिल होगें। यह कमेटी पांच दिन में सभी कार्यों का पुन: सर्वे कर उचित कीमत तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed