फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panipat-Khatima Highway was jammed for two and a half hours in Titawi

तितावी में ढाई घंटे जाम रहा पानीपत-खटीमा हाईवे

Fri, 11 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima Highway was jammed for two and a half hours in Titawi
पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी में लगा जाम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- चीनी मिल गेट पर गन्ना लदे वाहनों की लग गई लंबी कतार
विज्ञापन

- हाईवे निर्माणाधीन होने के कारण यहां पर देर रात तक फंसे रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी में ढाई घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मिल गेट पर गन्ना तौलने के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा। देर रात तक यहां वाहन रेंगकर चलते रहे।
चीनी मिल गेट का इंडेंट जारी होने के बाद किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी लेकर गन्ना तौल करने के लिए तितावी मिल पहुंचे थे। इस बीच शाम करीब पांच बजे मिल के बाद जाम लगना शुरू हुआ। एक तरफ गन्ना लदे वाहनों की कतार लग गई और दूसरी तरफ मिल से गन्ना तौलकर लौट रहे वाहनों की कतार भी लगी। हाईवे से गुजर रहे वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी भी जाम में देर तक फंसी रही। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यहां पर जाम खुलवाया। हरियाणा जाने वाली बसें और निजी वाहन भी देर रात तक फंसे रहे। वाहनों की कतार एक तरफ तितावी और दूसरी तरफ बघरा तक लग गई।
विज्ञापन

यात्रियों ने पैदल किया सफर
जाम में फंसे स्थानीय यात्रियों ने पैदल ही सफर किया। मिल के सामने उतरकर तितावी क्षेत्र के लोग पैदल ही अपने घरों को पहुंचे। महिला यात्रियों ने अपने परिजनों को बुलाकर दुपहिया वाहन पर सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगनौली मिल के क्रय केंद्रों को लेकर पंचायत
सिसौली। सिसौली से गागलहेड़ी चीनी मिल के क्रय केंद्र हटाए जाने पर पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि तौल केंद्र नहीं हटाए जाने चाहिए था, इससे किसानों को परेशानी होगी। अधिकारियों से बात कर तौल केंद्र लगवाए जाएंगे। संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया। इस मौके पर अनंगपाल, अंकुर, बॉबी, लाल, जगबीर सिंह, सोहनवीर सिंह, वीर सिंह, गजे सिंह, वेदपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed