फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panipat film demands ban

जाट महासभा की कई प्रस्ताव पारित

Mon, 16 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Panipat film demands ban
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा में आयोजित जाट महासभा की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। जिला जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने समाज में एकजुटता बनाने, बुराइयां दूर करने तथा पानीपत फिल्म पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पूरे जनपद से महासभा के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर गांव घासीपुरा में कुंवर विजय राज सिंह के आवास परिसर में जाट महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से समाज के छोटे छोटे झगड़ों को आपस में मिल बैठकर हल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। लड़के-लड़की में बिना भेदभाव करते हुए संस्कारी शिक्षा देने पर बल दिया गया। मृत्यु भोज पर कम खर्च करने पर बल दिया। कुछ दिन पूर्व मुस्ताबाद पचेंड़ा में दो अध्यापक के खिलाफ, जो जाट महासभा के सदस्य भी हैं, प्रशासन द्वारा भोजन की गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट लिखाने पर रोष व्यक्त किया गया। 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे इस संबंध में डीएम से मिलने का भी निर्णय लिया गया। पानीपत फिल्म में महाराजा सूरजमल के चरित्र पर अभद्र टिप्पणी करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा शासन प्रशासन से पूरे भारत में पानीपत फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। बैठक को जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान, कुंवर विजय राज सिंहए, श्याम पाल चेयरमैन, प्रवेंद्र दहिया, महावीर सिंह राठी, जसवीर सिंह राणा, युद्धवीर सिंह, ओमपाल सिंह, सुंदर पाल सिंह, अनूप सिंह, संतोष वर्मा आदि पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed