{"_id":"68321bbcd21e824b6f033287","slug":"panic-in-villagers-due-to-sighting-of-leopard-in-shakarpur-forest-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-146332-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शकरपुर के जंगल में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शकरपुर के जंगल में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शकरपुर में दो तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण खेतों में जाने से घबरा रहे हैं।
क्षेत्र के किसान दीप चंद, ओम सिंह प्रधान, योगेश गुर्जर, नरेश पुंडीर, मनोज चौहान, संदीप कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक तेंदुआ, एक तेंदुए का शावक दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन दरोगा दीपक कुमार का कहना है कि जंगल में काम्बिंग की गई है। जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं, मगर तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही उनके निर्देशों पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। ग्रामीणों से जंगल में लाठी लेकर जाने की अपील की गई है।