फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panic due to firing in Shri Ram College, three youths suppressed

Muzaffarnagar News: श्रीराम कालेज में फायरिंग, दहशत फैली, तीन युवक दबोचे

Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Panic due to firing in Shri Ram College, three youths suppressed
श्रीराम कालेज में फायरिगं की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री राम कालेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट के समझौते के दौरान एक पक्ष के युवक ने हवाई फायरिंग दहशत फैला दी। कालेज कर्मचारियों ने तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार को श्रीराम कालेज में छात्र नितिन के साथ अक्षय जोहरा, मनु, मनीष आदि छात्रों ने मारपीट की थी। हमलावर छात्र धमकी देकर भाग गए थे। नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों के युवकों के बीच कालेज परिसर में समझौता वार्ता चल रही थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे कालेज में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

हिम्मत दिखाते हुए कालेज कर्मचारियों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। सूचना देने पर पुलिस भी पहुंच गई तब तीनों युवक पुलिस को सौंप दिए गए। मंडी कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। उधर, भोपा रोड पर एसडी डिग्री कालेज में छात्रों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही छात्र भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed