{"_id":"61019bf08ebc3e588253702c","slug":"panic-caused-by-hydro-gas-leak-muzaffarnagar-news-mrt549466172","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गैस रिसाव से रिहायसी इलाके में मचा हड़कंप, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, फिर सीने में दर्द और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गैस रिसाव से रिहायसी इलाके में मचा हड़कंप, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, फिर सीने में दर्द और...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:07 AM IST
सार
रिहायसी इलाके में एक गोदाम में गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के माल रोड स्थित केमिकल के गोदाम में बुधवार देर रात हाइड्रो गैस के रिसाव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ ही आंखों में जलन और सीने में दर्द होने लगा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक घटना पर काबू पाया।
नई मंडी कोतवाली के पीछे स्थित माल रोड पर कालकी हाइड्रो एंड सफोलाइट केमिकल फैक्टरी है। इस फैक्टरी में केमिकल मिक्स कर हाइड्रो गैस तैयार की जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसे केमिकल भी बनाए जाते हैं, जो कोल्हुओं में गुड़ बनाने में काम आते हैं। वहीं बुधवार देर रात अचानक इस फैक्टरी में काम के दौरान केमिकल में पानी मिक्स हो गया, जिससे वातावरण में चारों ओर हाइड्रो गैस का रिसाव होने लगा। आसपास के लोगों को गैस के चलते सांस लेने में तकलीफ के साथ ही सीने में दर्द की शिकायतें होने लगी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
2 of 5
मौके पर पहुंची टीम।
- फोटो : amar ujala
सीएफओ रमाशंकर तिवारी सूचना मिलते ही अग्निशमन के दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। केमिकल मिश्रण पर पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी सांस लेने में परेशानी हुई। सीएफओ का कहना था कि फैक्टरी में बनाए जा रहे केमिकल में पानी मिलने से हाइड्रो गैस उत्पन्न हुई। जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
सीएफओ ने बताया कि यह फैक्टरी पिछले 20 सालों से रिहायशी इलाके में है, जिसमें गुड़-शक्कर में मिलाने का केमिकल तैयार किया जाता है। देर रात इससे गैस निकलने लगी, जिससे लोगों को परेशानियां होने लगीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मची।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया है। अब किसी को कोई परेशानी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।