फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat secretary of Jaula village suspended, notice issued to village head

Muzaffarnagar News: जौला गांव के पंचायत सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान को नोटिस जारी

Thu, 02 Feb 2023 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary of Jaula village suspended, notice issued to village head
- खर्च से अधिक पैसा खाते से निकालने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

- स्वच्छ भारत मिशन में निकाले गए थे 44 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के खाते से खर्च से अधिक की निकासी के मामले में जौला गांव के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। डीएम के आदेश पर प्रधान को धारा 95 में नोटिस जारी किया गया है। सचिव और प्रधान पर 12 लाख 27 हजार 786 रुपये की अनियमितता का आरोप है।
सीडीओ संदीप भागिया को शिकायत मिली थी कि जौला गांव में ओडीएफ के अंतर्गत 44 लाख रुपया निकाला गया है और खर्च कम किए गए हैं। शिकायत के बाद डीएम के संज्ञान में मामला लाया गया। डीपीआरओ अनिल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई। इस जांच समिति में लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह शामिल किए गए।
विज्ञापन

समिति की ओर से गांव जौला में मौके पर जाकर की गई जांच में सामने आया कि 44 लाख में 12 लाख 27 हजार 786 के काम ही नहीं हुए हैं। रिपोर्ट डीएम के सामने रखी गई। डीएम के आदेश के बाद प्रधान हाजी जमशेद को धारा 95 में नोटिस जारी किया गया। डीपीआरओ अनिल सिंह ने पंचायत सचिव अनंगपाल को निलंबि कर दिया है। उन्हें बघरा ब्लाक में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में देना होगा जवाब
ग्राम प्रधान जमशेद को जो नोटिस जारी हुआ है, इसके अंतर्गत 15 दिन में जवाब देना होगा। नोटिस में ये सवाल किया गया है कि खर्च से अधिक पैसा क्यों निकाला गया और फर्म को भुगतान क्यों हुआ।

जवाब के बाद होगी रिकवरी की कार्रवाई
फिलहाल नोटिस के माध्यम से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद सरकारी पैसे की रिकवरी की जाएगी। - अनिल सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed