{"_id":"6422e8be3ae8814da30ba1c9","slug":"panchayat-on-april-5-against-the-exploitation-of-farmers-muzaffarnagar-news-c-14-1-171841-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान के शोषण के खिलाफ पांच अप्रैल को पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान के शोषण के खिलाफ पांच अप्रैल को पंचायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। चौकड़ा में किसानों की बैठक में चकबंदी दफ्तर में किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा गर्माया रहा। पांच अप्रैल को मुथरा गांव में पंचायत करने का ऐलान किया गया।
भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि चकबंदी विभाग में कर्मचारी और अधिकारी के रवैये के कारण किसान त्रस्त है। राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने को लेकर उन्हें टरकाया जाता है। किसान परेशान और लाचार है।पांच अप्रैल को किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत होगी। सिकंदरपुर में लकड़ी के पुल से किसानों का आवागमन में जोखिम उठाना पड़ रहा है। मगर, विभाग ने एक महीने बाद भी समस्या का हल कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
पंचायत में चकबंदी में किसानों के शोषण खिलाफ और सिकंदरपुर में नदी पर पुल निर्माण के मुद्दे पर आंदोलन की रूपरेखा होगी। राजेंद्र भगत अकबरगढ़, युवा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, पवन त्यागी, इरफान, नंद किशोर शर्मा, कन्नू त्यागी, कय्यूम त्यागी, संजू कुमार आदि मौजूद रहे।