{"_id":"616f1fa80d0a86527b15d190","slug":"panchayat-in-mandla-village-ultimatum-to-police-muzaffarnagar-news-mrt561381212","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडला गांव में पंचायत, पुलिस को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडला गांव में पंचायत, पुलिस को अल्टीमेटम
विज्ञापन
पुरकाजी। गांव मांडला में धीर सिंह हत्याकांड को लेकर रविदास मंदिर में मंगलवार को एक पंचायत की गई है। पंचायत में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदीश पाल ने कहा कि 18 दिन का समय धीर सिंह हत्याकांड को हो गया है। मगर पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़कर उल्टा पुलिस पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। मामले में अगर दो दिन के अंदर पुलिस ने हत्या का खुलासा नहीं किया तो जिला स्तर पर आजाद समाज पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मंडला में दो अक्टूबर को 55 वर्षीय धीर सिंह की लाश गांव के तालाब के किनारे पड़ी हुई मिली थी। मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। एक सप्ताह तक भी हत्या का खुलासा नहीं होने पर नौ अक्टूबर को पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुरकाजी थाने का घेराव करते हुए उनसे हत्या का खुलासा करने की मांग की थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के तीन युवकों का नाम पुलिस को दिया गया था। पुलिस द्वारा हत्या का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हो गया था।
सोमवार को पुलिस ने मृतक धीर सिंह के चार पुत्रों को पूछताछ के लिए थाने में बुलवाया। जब शाम तक भी पुरकाजी पुलिस ने चारों पुत्रों को नहीं छोड़ा तो काफी संख्या में लोग पुरकाजी थाना देर रात्रि पहुंचकर और पुरकाजी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। उसके बाद पुलिस ने मृतक के चारों पुत्रों को रात्रि ढाई बजे छोड़ा। मंगलवार को गांव मांडला के रविदास मंदिर में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदीश रावत के नेतृत्व में पंचायत की गई। पंचायत में उन्होंने कहा कि एससी समाज का शोषण हो रहा है और पुलिस हत्यारों को पकड़ने के बजाय उल्टा पीड़ित पक्ष पर भी दबाव बना रही है। उन्होंने पुलिस पर हत्या का खुलासा ना करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने पुरकाजी पुलिस को दो दिन का समय दिया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पुरकाजी पुलिस दो दिन में हत्या का खुलासा नहीं करते तो जिला स्तर पर आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, प्रधानपति सुनील गुर्जर, पोपिन कुमार, शमशेर फरीदी, अफजाल, दिलशाद, अंकित, बॉबी हुजैफा आदि लोग मौजूद।