फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   palki yatra in muzaffarnagar

श्यामा श्यामजी की पालकी यात्रा निकाली

Tue, 01 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
palki yatra in muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गोलोक धाम का 13वां पाटोत्सव सोमवार से शुरू हुआ। सुबह श्रद्धालुओं ने श्यामा-श्यामजी की पालकी शोभायात्रा निकाली। गांधी कॉलोनी परिक्रमा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


श्री गोलोक धाम सेवा समिति गोलोक धाम का पाटोत्सव मना रही है, जो 12 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन मंगलवार सुबह मंदिर से श्यामा श्यामजी की पालकी शोभायात्रा निकाली। श्यामा श्यामजी अति सुंदर पोशाक धारण किए है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


पूजा आरती के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। लुधियाना से पहुंचे भक्तों ने पालकी यात्रा में रंगोली की सज्जा की। पालकी यात्रा गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गों और बाजारों से निकाली। श्रद्धालु महिलाएं पीले और श्रद्धालु भक्त श्वेत वस्त्र धारण किए हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिराम संकीर्तन मंडल के सेवक ठाकुरजी और राधा रानी का गुणगान करते चले। सतीश ने राधा नाम की धुन कराई। मेरे रमण बिहारी लाल तिराही सूरत पे बलिहार, सुंदर जोड़ी श्यामा श्याम की आदि भजनों पर भक्त झूमे। कॉलोनी परिक्रमा के बाद मंदिर धाम पर पालकी यात्रा को विराम दिया।

विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ध्वज स्थापित किया। चार और पांच सितंबर को फूल बंगला दर्शन और श्री कृष्णा जन्माष्टमी उत्सव मनेगा। सात सितंबर को आनंद महोत्सव मनेगा।


सिरसा के भैया किशन भैया राधारानी का गुणगान करेंगे। 12 सितंबर को रात्रि आठ बजे कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल खतौली में गोपाल जी का छठी उत्सव मनेगा।

इसमें राहुल चौधरी बधाई गान करेंगे। पालकी यात्रा में सतीश सेठी, भोला सुनेजा, ब्रजमोहन, राजेंद्र नारंग, कृष्ण ठकराल, जतिन, पवन छाबड़ा, सुनील ग्रोवर, गिरीश नंदी, मनोज कुमार, विजय कृष्ण, किशोर बाठला, प्रीति, नंद बाबा, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed