फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Palika Market shopkeepers submitted memorandum to City Magistrate

पालिका मार्केट के दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Palika Market shopkeepers submitted memorandum to City Magistrate
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुचें नगरपालिका एसेसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका मार्केट के दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने चेयरपर्सन पर दुकानों को लेकर मंडलायुक्त के आदेश नहीं मानने का आरोप लगाया।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को दिए ज्ञापन में कहा गया कि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पालिका की दुकानों में लंबे समय से व्यापार कर रहे दुकानदारों पर किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी थी। सहारनपुर के कमिश्नर ने चेयरपर्सन के व्यापारी विरोधी प्रस्ताव संख्या 164 को निरस्त कर दिया था। नगर पालिका को दुकानदारों के किराए संबंधित निस्तारण के तीन रिमाइंडर भी पालिका प्रशासन को आ चुके हैं। मंडलायुक्त के आदेश पालिका प्रशासन के पास हैं, कार्यालय प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा पत्र भी दुकानदारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आया है, जिसमें जांच आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात कही है। अभी तक भी दुकानदारों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह द्वारा जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने की बात व्यापारियों को कही गई है। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र अरोरा, किशन लाल नारंग, विजय मदान, राजेंद्र अरोरा, भानु प्रताप, शिशुकान्त गर्ग, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, गौरव जैन, जयेंद्र प्रकाश, सुधांशु आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed