{"_id":"6ae71be16268baf0a0097b50","slug":"painkiller-administered-to-a-patient-with-itching-explanation-sought-from-the-doctor-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-184403-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खुजली के मरीज को दे दी दर्द निवारक दवा, चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खुजली के मरीज को दे दी दर्द निवारक दवा, चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोयला पर खुजली की एक मरीज को दर्द निवारक दवा दे दी गई। महिला की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर सीएमओ ने मामले की जांच शुरू करा दी है। मरीज को गलत दवा दिए जाने की शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है।
शाहपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोयला पर कुछ दिन पहले स्थानीय निवासी एक महिला उपचार के लिए गई थी। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि पीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर को उसने खुजली और एलर्जी की शिकायत की थी।
उन्हें बीमारी की जानकारी देते हुए उपचार को कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक की ओर से उसे खुजली की दवा दिए जाने के बजाए दर्द निवारक दवा दे दी गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शिकायत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मामले की जांच सीएचसी शाहपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश जायसवाल को सौंप दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया संबंधित चिकित्सक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था। जबकि महिला मरीज से भी जानकारी ली गई। बताया कि जांच में सामने आया कि दी गई दवा लेने के बाद मरीज को कुछ दिक्कत महसूस हुई थी।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दवा दर्द निवारक थी या नहीं। लेकिन महिला ने आगे कार्रवाई न कराने की इच्छा जताई। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को दी जा रही है।